फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dead Body of unidentified person found in Panchkula

पंचकूला में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: बरसाती नाले में पड़ी थी डेडबॉडी, पुलिस कर रही जांच

Sun, 19 Jul 2026 01:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 01:44 PM IST
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Dead Body of unidentified person found in Panchkula
Dead body - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-17 और 18 के बीच स्थित बरसाती नाले में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।  राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-17 और 18 के बीच नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed