फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cylinder caught fire while making tea, father and son scorched

चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, बाप-बेटा झुलसे

Mon, 14 Mar 2022 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while making tea, father and son scorched
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित गांव मदनपुर में चाय बनाते समय अचानक आग लगने और सिलिंडर फटने से पिता और उसका आठ साल का बेटा झुलस गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए तत्काल पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। सेक्टर-25 पुलिस कर्मचारी सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

मदनपुर निवासी मानवती ने बताया कि उसने रविवार सुबह करीब 6 बजे चाय बनाने के लिए चूल्हे पर पानी चढ़ाया था। उसका पति दूध लेने के लिए दुकान पर गया था। चाय बनाते समय रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। बुझाने की कोशिश करने के बावजूद आग नहीं बुझी। कुछ समय बाद पति सोरन सिंह घर पहुंचा तो उसने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सिलिंडर फट गया। इससे पूरे घर में आग लग गई। घर में मानवती का करीब आठ साल का बेटा सो रहा था। उसके पति ने बड़ी मशक्कत से बेटे को बाहर निकाला। मानवती ने बताया कि उसके पति रात मिस्री का काम करता है। उसने अपनी जमापूंजी करीब 60 हजार रुपये, सोने और चांदी के गहने बॉक्स में रखे थे। आग लगने के कारण बस जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed