फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cultural program on Vishwakarma Puja, anchored

विश्वकर्मा पूजा की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Sat, 06 Nov 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cultural program on Vishwakarma Puja, anchored
चंडीगढ़। शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा की शहरभर में धूम रही। सेक्टर-44, सेक्टर-40 और सेक्टर-55 में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। सेक्टर-44 और 40 के लेबर चौक पर पूजा के बाद भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन वर्कर्स लेबर यूनियन चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-44 के लेबर चौक पर आयोजन किया गया। इसमें एडिशनल सालिसिटर व पूर्व सांसद सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि थे। यूनियन के प्रधान रामलाल बैरवा ने बताया कि मेयर रविकांत शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। इसके अलावा पार्षद चंद्रावती शुक्ला, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान चरणजीव सिंह, पार्षद व पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, सेवा भारती के महामंत्री नरेंद्र पांडे, चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रामलाल बैरवा ने सत्यपाल जैन के सामने शहर में लेबर भवन की मांग उठाई। सत्यपाल जैन ने उनकी मांग पर कहा कि इसका प्रस्ताव बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। इसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। यूनियन के महासचिव पप्पू शुक्ला ने महापौर के सामने धनास में लेबर चौक की मांग रखी, जिस पर रविकांत शर्मा ने शीघ्र ही लेबर चौक के साथ शेल्टर बनाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर विशाल भंडारे का प्रबंध किया गया था। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने लंगर बंटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनेता अहंकार का त्यागकर विनम्रता अपनाएं : जैन
सत्यपाल जैन ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जयंती और मजदूर दिवस पर राजनीतिक नेताओं को सबसे बड़ा संदेश यही होगा कि वह अहंकार त्यागकर अपनी जीवन शैली में विनम्रता अपनाएं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा विकास और निर्माण के प्रतीक हैं। उनके करोड़ों अनुयायी मेहनतकश गरीब मजदूर हैं। उन्होंने समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जब लोगों ने कहा नहीं
मेयर रविकांत शर्मा ने लेबर चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए पूछा कि पिछले सात वर्षों में बदलाव दिखा तो नीचे भाषण सुन रहे लोगों ने कहा नहीं। इस पर मंच पर बैठे लोग आश्चर्य में पड़ गए। मेयर अपने भाषण के दौरान काम गिनाते केंद्र सरकार की उपलब्धियां बता रहे थे।
सेक्टर 40 के लेबर चौक पर कार्यक्रम
सेक्टर 40 के लेबर चौक पर मजदूर समिति द्वारा विश्वकर्मा-पुजा महोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पार्षद गुरबख्श रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश बरोटिया, सतनाम सिंह, गिरीश मिश्रा, हरवंश सिंह, दलविंदर सिंह, बीएस रंधावा, हरप्रीत सिंह, इंदर जीत सिंह सहित बड़ी संख्या में मजदूर समिति के सदस्य मौजूद रहे। मजदूर समिति के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया समिति की ओर से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और लंगर का आयोजन हुआ।

विश्वकर्मा जयंती पर भव्य आयोजन
सेक्टर 55 स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पलसोरा में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर भव्य आयोजन हुआ। 31वें धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्री विश्वकर्मा सभा के प्रधान ज्ञान सिंह, उपप्रधान भजन लाल, चेयरमैन कृष्ण सिंह, वाइस चेयरमैन देविंदर सियान, महासचिव मुल्क राज, कोषाध्यक्ष जसविंदर कुमार व संयोजक राम शब्द ने इन सभी का स्वागत किया। इस दौरान ढाडी रागी जत्थे के साथ-साथ प्रसिद्ध गायिका जप संधू ने बाबा विश्वकर्मा का गुणगान किया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed