फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CRPF DIG gets Kovishield vaccine

सीआरपीएफ डीआईजी ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई

Sat, 06 Feb 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
CRPF DIG gets Kovishield vaccine
सीआरपीएफ डीआईजी कोविशील्ड वैक्सीन लगवाते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। अर्बन पॉलीक्लिनिक पिंजौर में 50 फ्रंट लाइन और हेल्थ केयर वर्कर को कोविशील्ड वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान सुनील थोर्पे डीआईजी सीआरपीएफ कैंपस पिंजौर, सीएमओ रजनीश कुमार सहित 50 फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्कर्स को टीका लगवाया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देेशों की पालना कर वैक्सीनेशन किया गया। डॉक्टर ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद उन्हें निगरानी में भी रखा गया। इस दौरान किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन

लक्ष्य 412 का लेकिन 280 को लगी कोविशील्ड
पंचकूला। जिले में अब तक 4006 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को हुए वैक्सीनेशन के दौरान छह स्थानों पर वैक्सीन लगाई गई। इसमें सिविल अस्पताल, डीएमईआर, पीएचसी सूरजपुर, पीएचसी कोट, पीएचसी पिंजौर, पुलिस हेडक्वार्टर शामिल हैं। पंचकूला में वैक्सीन का लक्ष्य 6878 निर्धारित किया गया है। इसमें से शुक्रवार को 412 का लक्ष्य तय करना था लेकिन सिर्फ 280 का लक्ष्य ही तय हो सका। 412 में से 262 हेल्थ वर्कर और 150 फ्रंटलाइन वर्करों का लक्ष्य था, जबकि इसमें से सिर्फ 280 का लक्ष्य ही तय हो सका। शुक्रवार को 114 हेल्थ वर्करों और 166 फ्रंट लाइन वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। रोग प्रतिरक्षण अधिकारी मीनू सासन ने बताया कि अब तक कुल 4006 वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। अब इसमें फ्रंटलाइन वर्कर मसलन पुलिस टीम के सदस्य भी शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed