फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crops damaged due to rain, Bku demanded Girdawari

बारिश से फसलें हुईं खराब, भाकियू ने की गिरदावरी की मांग

Tue, 11 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crops damaged due to rain, Bku demanded Girdawari
चंडीगढ़। हरियाणा में चार दिन से चल रही बारिश के चलते कुछ फसलें खराब होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। पानी जमा होने के चलते सरसों, तोरिया और सब्जी वाली फसलों में नुकसान हुआ है। भारतीय किसान यूनियन ने इस मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कृषि मंत्री जेपी दलाल को पत्र लिखकर विशेष गिरदावरी की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने पत्र में मांग की कि बारिश के चलते फसलें खराब हुई हैं। नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी कराई जाए और किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए। गौरतलब है कि अक्टूबर, नवंबर माह में हुई बमौसम बारिश के चलते भी धान, बाजरा और कपास की फसलें खराब हो गई थीं। इसकी विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट सरकार के पास पहुंच चुकी है, लेकिन किसानों को मुआवजे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed