फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Detective Staff team arrested two accused of stealing two-wheelers from Tri City

Panchkula: चोरी की 37 मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ ने की कार्रवाई

Tue, 10 Sep 2024 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 02:32 PM IST
सार

आरोपियों ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से वाहनों को चोरी किया है। पुलिस आरोपियों से जानकारी जुटा रही है कि वे चोरी के वाहन किसको बेचते थे।  

विज्ञापन
Panchkula Detective Staff team arrested two accused of stealing two-wheelers from Tri City
आरोपियों से बरामद बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्राइसिटी से चोरी करने के दो आरोपियों से डिटेक्टिव स्टाफ ने 37 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में 34 स्प्लेंडर जबकि तीन एक्टिवा हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिंद्र सिंह उर्फ लक्की और जगदीप सिंह उर्फ जग्गी डेराबस्सी मोहाली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को सात दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान आरोपियों से डिटेक्टिव स्टाफ ने चोरी के वाहन बरामद किए आरोपियों ने औद्योगिक क्षेत्र से भी एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना पर सेक्टर-5 से गिरफ्तार किया था। आरोपी चोरी करने के बाद वाहनों को सेक्टर-23 के एक निर्माणाधीन भवन के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी के सभी वाहन बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


चोरी के वाहनों में सबसे अधिक मोटरसाइकिल
आरोपियों ने 37 वाहन चोरी किए हैं। इसमें तीन एक्टिवा जबकि अन्य मोटरसाइकिल हैं। आरोपियों ने सबसे अधिक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास मास्टर चाबी है। इससे वे मोटरसाइकिलों का लॉक खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी करीब डेढ़ साल से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों के क्रिमिनल बैकग्राउंड की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में 61 चोरी के वाहन किए थे बरामद
क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने साल 2019 में बाइक चोर गिरोह के तीन लोगों को काबू किया था। उनके पास से चोरी के 61 दोपहिया वाहन बरामद किए थे। इसमें स्कूटर, मोटरसाइकिल और बुलेट शामिल थे। आरोपी पहले रेकी करते थे। इसके बाद मास्टर चाबी से वाहनों के लॉक खोलकर चोरी कर लेते थे। चोरी के वाहन बेचने के बाद वे आपस में रुपयों का बंटवारा कर लेते थे।

2022 में चोरी की 62 साइकिलें की थी बरामद
2022 में क्राइम ब्रांच ने महंगी साइकिलें चोरी करने के आरोप में गांव माजरी निवासी रवि कुमार उर्फ वरुण को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को 18 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की 62 साइकिलें बरामद की गई थी। इनमें 5 से 50 हजार तक की कीमत की साइकिलें शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed