फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, 50 thousand prize, lakh jewelery, recovered, thieves panchkula police

50 हजार इनामी चोर से आठ लाख के आभूषण बरामद

Thu, 26 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
panchkula, 50 thousand prize, lakh jewelery, recovered, thieves panchkula police
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
पिंजौर से गिरफ्तार किए गए 50 हजार के इनामी चोर रवि उर्फ बाबा से पंचकूला सीआईए-1 ने आठ मामले में करीब आठ लाख रुपये के आभूषण बरामद करने का दावा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी से कई और भी मामले सुलझाने की उम्मीद जताई है। आरोपी के खिलाफ पंचकूला के अलावा चंडीगढ़, चंडी मंदिर व पिंजौर के थानों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस रवि को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में है। आरोपी रवि उर्फ बाबा को पुलिस ने 9 मई को पिंजौर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


4 लाख 85 हजार के आभूषण बरामद 
पुलिस कमिश्नर डॉ. आरसी मिश्रा ने बताया कि शातिर चोर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जिसे सीआईए-1 पुलिस पंचकूला ने काबू कर कुल 6 वारदातों में 4 लाख 85 हजार रुपये के आभूषणों की बरामदगी की है। इसके अलाव चंडीगढ़ क्षेत्र की दो वारदातों में करीब 3 लाख 15 हजार के चोरीशुदा सोना चांदी जेवरात को धारा 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा कर उपलब्धि हासिल की है। चंडीगढ़ पुलिस से चोर की सीसीटीवी फुटेज और इनामी चोर की सूचना सीआईए-1 पंचकूला ने पुलिस से हासिल की हुई थी, जिसके आधार पर 9 मई को टोल प्लाजा, सूरजपुर पिंजौर से रवि कुमार निवासी मकान न0- 698, महादेव कॉलोनी, रामपुर सियूड़ी को काबू करके पूछताछ शुरू की थी। 
विज्ञापन


आलीशान घर में रहता था आरोपी 
पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि दोषी रवि कुमार ने सभी सुविधाओं से लैस एक आलीशान मकान 698, महादेव कॉलोनी, रामपुर सियूडी पिंजौर में बनाया हुआ है। जिसमें परिवार सहित रहता था। मकान में एक मंदिर भी बना है और रवि घर पर पुजारी की वेशभूषा में रहता था। आरोपी दिन में पहले रेकी करने के लिए पैंट कमीज पहनकर घूमता था और रात को योजनाबद्ध तरीके से अकेला ही वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूछताछ के दौरान किया आत्महत्या का प्रयास
वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी रवि ने सीआईए-1 में 9 मई को ही आत्महत्या का प्रयास किया था। उल्लेखनीय है कि 9 मई को सुबह साढ़े छह बजे सीआईए -1 लेकर आई। जहां पर लघुशंका जाने के बहाने बाबा उर्फ रवि बाथरूम गया। उसने मुंह देखने वाले शीशे को तोड़ कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सीआईए ने उसे पंचकूला सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 309 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed