फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   loot, old man loot in panchkula, panchkula loot, panchkula police, panchkula

पहले बुजुर्ग को कार में बैठाया फिर सोने की चेन और कड़ा उड़ाया

Sat, 19 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Sat, 19 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
loot, old man loot in panchkula, panchkula loot, panchkula police, panchkula
देसराज अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सफेद रंग की कार में सवार होकर आईं दो महिलाओं ने दिन दहाड़े एक बुजुर्ग के गले से सोने की चेन व हाथ से कड़ा निकाल कर भाग गईं। कार को एक व्यक्ति चला कर रहा था। सेक्टर-9 स्थित कोठी नंबर 34 निवासी पीड़ित देसराज अरोड़ा (80) ने करीब चार तोले सोने के आभूषण उड़ा लेने जाने की शिकायत पुलिस को दी है। जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


देसराज अरोड़ा ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब एक बजे पैदल ही सेक्टर-9 मार्केट स्थित हेयर ड्रेसर के पास गए थे। वहां से लौटते समय उनके पास एक सफेद रंग की कार रुकी। कार में दो महिलाएं सवार थीं। महिलाओं ने उन्हें आदर के साथ नमस्कार किया।
विज्ञापन


महिलाओं ने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि वह भी उन्हीं के घर जा रहीं हैं। महिलाओं ने घर पर छोड़ने के लिए कार में बैठा लिया। कार में बैठने के बाद महिलाओं ने बड़ी सफाई के साथ गले से सोने की चेन और हाथ से कड़ा निकाल लिया। इसके बाद उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर भाग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देसराज अरोड़ा ने बताया कि घर पहुंचने पर घटनाक्रम की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद उनके पोते हंसल अरोड़ा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके वारदात की सूचना दी। इसके बाद सेक्टर-10 पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक बृजपाल राणा मौके पर पहुंचे।


बृजपाल राणा ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास कोठियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed