फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   important update in saketdi blind murder case panchkula

महिला ने की थी जिद, तो आरोपी ने दिया था धक्का

Fri, 02 Sep 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Fri, 02 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
important update in saketdi blind murder case panchkula
auto driver - फोटो : amar ujala
पंचकूला पुलिस ने थाना मनसा देवी स्थित सकेतड़ी में एक महिला के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सचितानंद को पालिका बाजार पंचकूला सेक्टर-19 से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मुख्य रूप से जिला बलरामपुर यूपी का रहने वाला है। पुलिस ने परिवार से महिला की शिनाख्त करवा ली है। मृतक की पहचान सुनीता निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


ससुराल से दुखी होकर आई थी चंडीगढ़
पंचकूला पुलिस के डीसीपी अनिल धवन ने बताया कि सुनीता ससुराल वालों से दुखी होकर चंडीगढ़ चली आई थी। चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड पर घूमते हुए उसकी मुलाकात आरोपी सचितानंद से हुई थी। शादी का झांसा 21 अगस्त की रात करीब दस बजे किशनगढ़ ले गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने किराए पर लिया था कमरा
किशनगढ़ में आरोपी सचितानंद ने 2700 रुपये में एक कमरा किराए पर लिया और रात का खाना खाकर दोनों सो गए। सुबह सुनीता ने अपने घर जाने की जिद की तो सचितानंद ने गुस्से में उसको धक्का दे दिया। धक्के के कारण सुनीता नीचे गिर गई और बेहोश हो गई। सुनीता की आवाज सुनकर मकान मालकिन भी मौके पर पहुंच गई। सचितानंद ने आटो से सुनीता को अस्पताल लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में सुनीता ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस से बचने के लिए फेंका था शव
पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए सचितानंद ने सुनीता के शव को सेक्टर-7 मनसा देवी की झाड़ियों में खाली जगह फेंका और ऑटो लेकर वहां से भाग गया। पुलिस ने सचितानंद को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस मृतक के सामान की बरामदगी करेगी। इसके साथ ही मृतका को मारने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। 


मृतका के परिवार वाले पहुंचे 
पंचकूला पुलिस ने जब मृतका के परिवार से संपर्क किया तो उसकी पहचान करवाई गई। परिवार वालों ने कहा कि सुनीता अपने ससुराल वालों से दुखी होकर घर छोड़कर रक्षा बंधन के दिन गोरखपुर से निकली और चंडीगढ़ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed