फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake Call Center in Panchkula Four Key Accused Arrested Targeted US Citizens

पंचकूला में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे शिकार

Tue, 02 Jun 2026 11:26 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Tue, 02 Jun 2026 11:26 AM IST
सार

आरोपी खुद को किसी कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर अमेरिका के नागरिकों को फोन करते थे। बातचीत के दौरान वे विभिन्न बहानों से लोगों का विश्वास जीतकर उनके क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे।

विज्ञापन
Fake Call Center in Panchkula Four Key Accused Arrested Targeted US Citizens
पंचकूला में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला साइबर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-2 मार्केट में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 21 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन




आरोप है कि यह गिरोह अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 मार्केट स्थित एक इवेंट कंपनी के कार्यालय से विदेशी नागरिकों के साथ ऑनलाइन ठगी की जा रही है। 
विज्ञापन


सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 19 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, 11.30 लाख रुपये नकद, 3 वॉकी-टॉकी, 16 हेडसेट, 2 वाई-फाई राउटर, एक नोट गिनने की मशीन, 3 पीओएस मशीनें तथा सोने के आभूषण बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को किसी कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर अमेरिका के नागरिकों को फोन करते थे। बातचीत के दौरान वे विभिन्न बहानों से लोगों का विश्वास जीतकर उनके क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद खातों से अवैध लेन-देन कर ठगी की जाती थी। 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कॉल सेंटर का संचालन अमेरिकी समय के अनुसार किया जाता था। कार्यालय शाम करीब 7 बजे खुलता था और रात 3 बजे तक संचालित रहता था, ताकि अमेरिकी नागरिकों से आसानी से संपर्क किया जा सके। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और ठगी की कुल रकम का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed