फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   bank fraud, arrest, remand, panchkula

बैंक से धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर

Thu, 10 Mar 2016 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Thu, 10 Mar 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
bank fraud, arrest, remand, panchkula
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
केनरा बैंक से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने वीरवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बुधवार को उद्योगपति एनडी पराशर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-14 थाना पुलिस ने दिसंबर 2015 में सेक्टर-16 स्थित केनरा बैंक के चीफ मैनेजर अशोक कुमार शर्मा की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पिछले तीन माह से इस मामले में जांच जारी थी।
विज्ञापन


इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को उद्योगपति एनडी पाराशर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वीरवार को एमसी पाराशर को भी गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि थाना सेक्टर-14 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ के मुताबिक उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ बैंक ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपियों ने एक निजी कंपनी बनाकर केनरा बैंक से दो करोड़ रुपये का लोन लिया था। बाद में जांच के दौरान कंपनी का फर्जीवाड़ा सामने आया था।

बैंक प्रबंधन के आलाधिकारियों ने इस मामले की शिकायत पंचकूला के डीसीपी अनिल कुमार धवन से की थी। धवन ने मामले की जांच के आदेश देते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-14 थाना पुलिस ने एनडी पाराशर, दीपक पाराशर और इनके परिवार की सदस्य सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। पुलिस पांच दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ करेगी। बता दें कि अब ये मामला एक करोड़ 13 लाख रुपये का है।


आरोपियों को ये राशि व्याज सहित बैंक को वापस करनी है, जबकि  इसके अतिरिक्त 87 लाख रुपये की राशि इनके खातों में सीज है। अगले दिनों में पुलिस इस मामले में अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed