{"_id":"5c929befbdec22145f539144","slug":"81553112047-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बाल मजदूरी करने वाली बच्ची को किया गया रेस्कयू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में बाल मजदूरी करने वाली बच्ची को किया गया रेस्कयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल मजदूरी करने वाली बच्ची को छुड़वाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू कर सेक्टर-21 स्थित एक मकान में काम करने वाली 13 वर्षीय बच्ची को छुड़वाया। हालांकि, बच्ची को सेक्टर-15 स्थित आशियाना भेज दिया गया। इस संबंध में बचपन बचाओ आंदोलन ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट को ई-मेल से 15 मार्च को एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन ने शिकायत दी थी कि सेक्टर-21 स्थित एक मकान में 13 वर्षीय बच्ची से बाल मजदूरी करवाई जा रही है। इसके बाद वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन ने पुलिस टीम के साथ मकान में छापामार (रेस्क्यू) कर बच्ची को आशियाना भेज दिया। इससे पहले सेक्टर-28 स्थित घर में 10 वर्षीय बच्चे को टीम रेस्क्यू कर टीम छुड़वा चुकी है। गौरतलब है कि बीते माह 2 फरवरी को रामदरबार में एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को गर्म चिमटे से दाग दिया था, जिसे टीम ने रेस्क्यू कर आशियाना भेजा था।