{"_id":"5b6b4f6c4f1c1b54208b7b39","slug":"71533759340-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत गिरने से चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत गिरने से चार घायल
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित-
बुड़ैल में मकान की छत गिरी, चार युवक गंभीर
बुधवार दोपहर एक बजे हुआ हादसा, रेस्क्यू टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुड़ैल स्थित एक मकान की छत गिरने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर बुड़ैल के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां से उन सभी को जीएमएसएच-16 रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मनसब, राजा, मकसूद और जुबेर के रूप में हुई है।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक सूप बेचने का काम करते हैं। बुधवार वह चारों अपने कमरे में सूप बना रहे थे। अचानक मंगलवार दोपहर एक बजे अचानक उनके कमरे की छत गिर गई और चारों मलबे में दब गए। उन्हें किसी तरह पुलिस और लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। जांच में सामने आया कि जिस मकान में हादसा हुआ है, वह मकान काफी पुराना और कच्ची मिट्टी का बना हुआ है।
हादसे की वजह बारिश बताई जा रही
हादसे की वजह बीते दिनों बुड़ैल में हुई बारिश को बताया जा रहा है। मकान की छत में लगी बल्ली काफी पुरानी हो चुकी है। कच्ची मिट्टी का मकान होने की वजह यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
एरिया में मचा हड़कंप
घायल चारों युवक किराए पर रहते हैं। अचानक हुए हादसे वे अभी तक उबर नहीं पाए हैं। हादसे के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। आस-पड़ोस के लोग तुरंत घर के बाहर निकल आए और इधर-उधर भागने लगे।