फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   600 नशीले इंजेक् शन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

600 नशीले इंजेक् शन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 04 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
600 नशीले इंजेक्
शन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
600 नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

सेक्टर-43 बस स्टैंड के समीप चढ़ा पुलिस के हत्थे, दिल्ली से ला रहा था नशे का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को 600 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उस समय पकड़ा गया, जब वह होशियारपुर जाने की तैयारी में था। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान होशियारपुर (गढ़ शंकर) गांव बदासरो निवासी गुरदेव राम (43) के रूप में हुई है। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार रात सेक्टर-43 पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्र सिंह की अगुवाई में बस स्टैंड के पास नाका लगाया हुआ था। इतने में एक व्यक्ति पीठ पर बैग लटकाए, वहां से गुजर रहा था। पुलिस टीम की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी तो उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान व्यक्ति के बैग से 600 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम गुरदेव राम बताया है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि वह नशीले इंजेक्शन को दिल्ली से लेकर आया था और उसे आगे वह होशियारपुर लेकर जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी दिल्ली से कम दामों में नशीले इंजेक्शन लाकर उन्हें आगे महंगे दामों में बेचता था। पुलिस अब उस आरोपी तक पहुंचना चाहती है, जहां से आरोपी नशीले इंजेक्शन खरीदकर लाया था। इसके साथ ही पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed