फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दीवार फांद फरार हुए दो नाबालिग

दीवार फांद फरार हुए दो नाबालिग

Tue, 16 Apr 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
दीवार फांद फरार हुए दो नाबालिग
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित बाल सुधार गृह से भागते दो किशोरों में से एक को दबोच लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। चोरी के केस में बाल सुधार गृह भेजे गए किशोर दीवार पर सीढ़ियां लगाकर भागने की कोशिश कर रहे थे। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। पुलिस के अनुसार मौलीजागरां थाना पुलिस ने चोरी के केस में 17 वर्षीय एक किशोर को काबू किया था, जबकि साढ़े 17 वर्षीय दूसरे किशोर को मनीमाजरा थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था। दोनों के खिलाफ उक्त थानों में केस दर्ज कर बीते 12 अप्रैल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे दोनों दीवार पर लगी सीढ़ियों के सहारे छत पर चढ़ गए और वहां से पिछली तरफ कूद कर भागने लगे। इस दौरान मौलीजागरां थाने के केस में शामिल किशोर को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सूत्रों का कहना है घटना के समय दोनों वहां से भागे तो नीचे कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। फिलहाल, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed