{"_id":"5c31179bbdec2256f20271a3","slug":"41546721179-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 ग्राम चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
250 ग्राम चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित टैक्सी स्टैंड के पास से आपरेशन सेल ने एक महिला नशा तस्कर को 250 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-52 निवासी नीता (32) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आपरेशन सेल की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सेक्टर-52 स्थित टैक्सी स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। महिला को रोककर जब उससे पूछताछ की गई तो उसके पास से एक लिफाफे में 250 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी हुई है कि उसने नशा कहां से खरीदा और कहां सप्लाई करने जा रही थी।
इससे पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं महिलाएं
चंडीगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच और आपरेशन सेल की टीम ने इससे पहले भी कई नशा तस्कर महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन पुलिस महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बावजूद नशे पर रोक नहीं लगा पा रही है। बीते साल सेक्टर-39 और मलोया थाना पुलिस ने ड्रग पैडलर महिलाओें को गिरफ्तार किया था।