{"_id":"5b9825fb867a557f24048287","slug":"41536697851-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल पर मारपीट के आरोप, युवाओं ने सड़क पर दिया धरना, कहा-यूटी पुलिस मुर्दाबाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल पर मारपीट के आरोप, युवाओं ने सड़क पर दिया धरना, कहा-यूटी पुलिस मुर्दाबाद
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
कांस्टेबल पर धक्केशाही के आरोप
युवाओं ने सड़क पर दिया धरना
-युवकों का आरोप, कांस्टेबल ने पार्क से उठाकर कहा-जुआ खेलते और झपटमारी करते हो
-एसएचओ ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया, मामले में डीडीआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-29 मार्केट में मंगलवार दोपहर सीबीआई कॉलोनी से सटे पार्क में बैठे कुछ युवकों को पुलिस की ओर से हटाने पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस कांस्टेबल की ओर से युवकों को पार्क में बैठने से रोकने पर उनके साथ-साथ मार्केट के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। युवकों ने पुलिस पर ज्यादती के आरोप लगाते हुए मार्केट के सामने की मुख्य सड़क पर धरना लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। अखिल, छोटू, लल्ली, राजा और आशीष सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे पार्क में बैठे थे। इसी बीच कांस्टेबल संदीप ने वहां पहुंचकर उठने को कहा। उन्होंने कारण पूछा तो कहा कि जुआ खेलते हो और झपटमारी करते हो।
मामला बढ़ता देखकर पुलिस कर्मचारी और थाना इंडस्ट्रियल एरिया के एसएचओ इंस्पेक्टर जेडपी खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी लोगों को समझाया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। किसी पुलिसकर्मी का ऐसा कोई मकसद नहीं है कि आमजन को कोई परेशानी हो। एसएचओ ने बताया कि शहर में आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहने और शक होने पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के निर्देश हैं। एसएचओ के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ, लेकिन उनके लौटने के बाद तक सेक्टर-29 निवासी युवकों और मार्केट के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त था। पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि बीट के पुलिसकर्मी रोजाना की तरह गश्त पर थे। कांस्टेबल संदीप व अन्य कर्मचारियों ने पार्क में कुछ युवकों को बैठे देखा। इसी बीच पुलिसकर्मी युवकों से महज पूछताछ कर रहे थे, लेकिन कुछ युवक अपना आपा खो बैठे।