फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जिला अदालत के बक् शीखाने में काटी हाथ की नस-गले पर भी मारा ब्लेड

जिला अदालत के बक् शीखाने में काटी हाथ की नस-गले पर भी मारा ब्लेड

Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अदालत के बक्
शीखाने में काटी हाथ की नस-गले पर भी मारा ब्लेड
बख्शीखाने में दोषी ने काटी हाथ की नस, गले पर भी ब्लेड मारा
विज्ञापन

सेशंस कोर्ट के अपील खारिज करने पर किया खुदकुशी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चेक बाउंस मामले के दोषी सेक्टर-38 निवासी अरुण धवन ने मंगलवार शाम जिला अदालत के बख्शीखाने में ब्लेड से हाथ और गला काट लिया। लहूलुहान देख बख्शीखाने के पुलिसकर्मियों ने उसे काबू किया। इसके बाद उसे सेक्टर-16 जीएमएसएच ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
चेक बाउंस मामले में निचली अदालत अरुण को दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा सुना चुकी है। इसके बाद उसने ने ऊपरी अदालत में अपील लगाई। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज अजीत अत्री की कोर्ट ने मंगलवार को धवन की अपील खारिज कर दी। इसपर पुलिसकर्मी उसे बख्शीखाने में ले गए। यहां पहुंचने पर उसने ब्लेड से हाथ व गले की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास कर डाला। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह था मामला
सेक्टर-38 निवासी सविता नाहर ने अरुण धवन के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसने अगस्त 2012 में उनके पति से 4 लाख रुपये उधार लिए। कुछ समय बाद सविता के पति का निधन हो गया और उन्होंने धवन से पैसे वापस मांगे। इसपर उसने सविता को दो-दो लाख रुपये के दो चेक दिए। सविता ने चेक अकाउंट में लगाए तो वे बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed