फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लॉकअप में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हुआ नाइजीरियन, जीएमएसएच-16 में भर्ती

लॉकअप में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हुआ नाइजीरियन, जीएमएसएच-16 में भर्ती

Fri, 30 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
लॉकअप में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हुआ नाइजीरियन, जीएमएसएच-16 में भर्ती
नाइजीरियन ने हवालात में किया हंगामा, कोर्ट ले जाते हुआ बेहोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हेरोइन के पकड़े गए 2 नाइजीरियन में से एक ने बुधवार रात को सेक्टर-11 थाने की हवालात में जमकर हंगामा किया। सुबह जब उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था तो वह बेहोश हो गया। आरोपी को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है, जबकि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपी ने रात को खूब हंगामा किया और सुबह कोर्ट में लेकर जाते समय बेहोशी का ड्रामा किया। वहीं दूसरे आरोपी इकोचुकवू को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
कौस्तुभ शर्मा के अनुसार नाइजीरियन अलिटयुमो को बुधवार शाम को हवालात ले जाया गया तो उसने रात को वहां हंगामा शुरू कर दिया। वह कभी दीवार पर मुक्के मार रहा था तो कभी शोर मचा रहा था। उसने करीब डेढ़ घंटे कर तमाशा किया। वीरवार सुबह उसको एनसीबी कर्मी कोर्ट लेकर जाने के लिए बाहर लेकर आए तो वह बेहोश होने का ड्रामा करने लगा। मगर सवाल यह है कि अगर अलिटयुमो ड्रामा कर रहा था तो उसे जीएमएसएच-16 अस्पताल ने चेकअप के बाद भर्ती कैसे कर लिया?
विज्ञापन


दिल्ली में आरोपियों के घर पर होगी छापामारी
एनसीबी जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों का दिल्ली में ठिकाना है। उसके निवास स्थान पर छापामारी होनी है। इसके बाद मामले में आगे भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अलिटयुमो को जेल भेजा जाएगा। एनसीबी ने खुद को फुटबॉल का प्लेयर बताने वाले नाइजीरियन इकोचुकवू और अलिटयूमो को 10 लाख की हेरोइन सहित बुधवार को ट्रिब्यून चौक पर गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी दवाओं के नाम पर तमिलनाडु व कोलकाता से हेरोइन लाकर पंजाब व ट्राइसिटी में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरोइन के साथ ट्रिब्यून चौक से पकड़ा था, साथी को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed