फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   क्रिसमस पर ट्रैफिक सिस्टम धड़ाम, नव वर्ष से पूर्व अग्निपरीक्षा

क्रिसमस पर ट्रैफिक सिस्टम धड़ाम, नव वर्ष से पूर्व अग्निपरीक्षा

Sat, 29 Dec 2018 02:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस पर ट्रैफिक सिस्टम धड़ाम, नव वर्ष से पूर्व अग्निपरीक्षा
क्रिसमस पर ट्रैफिक सिस्टम धड़ाम, अब नव वर्ष से पहले अग्निपरीक्षा
विज्ञापन

29, 30 और 31 दिसंबर को एलांते मॉल के चौतरफा व अन्य जगहों का रूट मैप किया तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। क्रिसमस के उपलक्ष्य पर ट्रैफिक पुलिस के एलांते मॉल के समीप किए यातायात संबंधी सभी इंतजाम किसी काम नहीं आ सके। हजारों वाहन चालकों समेत लाखों लोगों को यातायात व्यवस्था के लचर हालत में होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने नव वर्ष के स्वागत से पूर्व 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक दोबारा एलांते मॉल के चौतरफा और अन्य जगहों पर यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए रूट मैप तैयार किया है। साथ ही लोगों को भी सुझाया गया है कि वे अपने गंतव्य स्थलों तक कहां से कैसे पहुंचे।

एलांते मॉल के पास इन निर्देशों की रखा ध्यान
1. इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांते मॉल के समीप पहले की तर्ज पर इस बार भी कैब, टैक्सी व ऑटो चालक सवारियों को लाने व ले जाने के लिए वेरका मिल्क प्लांट से प्रवेश कर एलंाते मॉल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने आ सकेंगे। अंदरूनी किन्हीं भी जगहों पर सवारियां छोड़ने और बैठाने की मनाही रहेगी।
विज्ञापन

2. निजी वाहन चालकों से एलांते मॉल तक पहुंचने के लिए होटल हयात और एचडीएफसी बैंक की तरफ से प्रवेश करने की अपील की गई है। अन्यों से अपील की गई है कि वे पूर्व मार्ग (ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट चौक) और उद्योग पथ आईएसबीटी-17 चौक से आईटीआई लाइट प्वाइंट तक के रास्ते के इस्तेमाल से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. रेलवे स्टेशन जाने के लिए केवल मध्य मार्ग का रास्ता ही अपनाएं। ट्रैफिक पुलिस ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।

लोगों से पुलिस की अपील:
1. नजदीकी गंतव्य स्थलों तक मोटर वाहनों का इस्तेमाल करने के बजाय पैदल पहुंचे।
2. गंतव्य स्थानों तक पहुंचने के लिए दिनचर्या की समय सारिणी को व्यस्त घंटों के बजाय शेष समय के लिए तैयार करें।
3. कार पूलिंग को प्राथमिकता दें।
4. वाहनों को पार्किंग में तरीके से लगाएं और अधिक जगह का घेराव नहीं करें।
5. नो पार्किंग में खड़े मिले वाहनों को टो व क्लैंप किया जाएगा।
6. पैदल राहगीर के रास्ते और साइकिल ट्रैक पर वाहन खड़े नहीं करें।
7. यदि वाहन को टो या क्लैंप किया गया है तो ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर-1073 पर संपर्क करें।
8. जाम लगने और भीड़ अधिक होने पर धैर्य बनाएं रखें और बेवजह हॉर्न नहीं बजाएं।
9. वाहन पार्क करने के लिए स्कूल, ग्राउंड और अन्य पार्किंग स्पेस का इस्तेमाल करें।
10. सेक्टर-8, 15, 18, 19, 20, 22, 29, 30, 32, 34, 35, 37, 38, 40, 41, 44, 46 व मनीमाजरा मार्केट में बच्चन ढाबे के समीप वाहन पार्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed