फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अजमेर में मर्डर का आरोपी सात लाख कैश और 25 तोले सोने के साथ् गिरफ्तार

अजमेर में मर्डर का आरोपी सात लाख कैश और 25 तोले सोने के साथ् गिरफ्तार

Mon, 27 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
अजमेर में मर्डर का आरोपी सात लाख कैश और 25 तोले सोने के साथ् गिरफ्तार
अजमेर में हत्या, लूट का आरोपी चंडीगढ़ में दबोचा
विज्ञापन

25 तोले सोना, सवा सात लाख कैश के साथ गिरफ्तार
साले के बेटे को घुमाने के बहाने लाया था साथ, सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दबोचा
तीन दिन पहले आर्किटेक्ट की पत्नी की उसके ड्राइवर के साथ मिलकर की थी हत्या
हत्या के बाद भी ड्राइवर कर रहा था नौकरी, राजस्थान पुलिस को दी गई सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अजमेर के कृष्णगढ़ में एक आर्किटेक्ट की पत्नी का कत्ल करके लाखों रुपये का सोना और सवा सात लाख रुपये लूटकर चंडीगढ़ में छिपने की जगह तलाश रहा आरोपी सेक्टर-36 थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी कृष्णगढ़ निवासी सुनील कल्याण अपने साले के बेटे सिक्कर निवासी धर्मपाल के साथ रविवार अल सुबह करीब तीन बजे पकड़ा गया। पुलिस को उनके पास से सात लाख 22 हजार रुपये कैश, 25 तोले सोना, दो किलो चांदी, दस्ताने और लाल मिर्च पाउडर बरामद हुआ है।
चंडीगढ़ पुलिस की जांच के मुताबिक सुनील कल्याण ने आर्किटेक्ट के ड्राइवर राजेश के साथ मिलकर गत 23 नवंबर को वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद भी राजेश नौकरी कर रहा था। अब सुनील के पकड़े जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने राजस्थान पुलिस को सूचित कर दिया है। रविवार देर रात राजस्थान पुलिस चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-36 थाना प्रभारी के मुताबिक अटावा चौक पर एएसआई सतीश अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर थे। रविवार अल सुबह करीब तीन बजे दो व्यक्ति हाथ में बैग लिए आते दिखे तो दोनों को संदिग्ध पाकर रोका गया। बैग चेक करने पर उसमें से सोना, कैश और अन्य सामान बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ में सुनील कल्याण ने हत्या का खुलासा किया। चंडीगढ़ पुलिस की पूछताछ के मुताबिक धर्मपाल को सुनील चंडीगढ़ घुमाने की बात कहकर लाया था। उसका हत्या में फिलहाल कोई रोल नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ऐसे हुआ था मर्डर
अजमेर के कृष्णगढ़ निवासी आर्किटेक्ट एसएन गुप्ता का दफ्तर सीकर में है। गत 23 नवंबर को उनका ड्राइवर राजेश पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर एक घंटे की छुट्टी लेकर आया। उसने अपने साथी सुनील कल्याण के साथ गुप्ता की पत्नी उमा का घर में घुसकर दिनदहाड़े मर्डर कर दिया। उमा घर पर अकेली थी। मर्डर के बाद घर से कैश, सोना व अन्य सामान लूटकर सुनील वहां से फरार हो गया, जबकि राजेश अपनी नौकरी पर गुप्ता के पास लौट गया। वारदात के बाद से वह गुप्ता के पास नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed