{"_id":"59501b474f1c1b555f8b4608","slug":"201498422087-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.10किलो चरस के साथ एनसीबी द्वारा गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.10किलो चरस के साथ एनसीबी द्वारा गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरस तस्कर की निशानदेही पर मुंबई में रेड करेगी एनसीबी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
खरड़ बस स्टैंड से 1.10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया। अब एनसीबी टीम आरोपी की निशानदेही पर मुंबई के चिन्हित 4 स्थानों पर रेड करेगी। आरोपी हिमाचल के कसोल से चरस ले जाकर वर्सोवा, अंधेरी (मुंबई) में सप्लाई करता था। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपी रोमियो विलियम से पूछताछ की गई। उसने कुछ जगह बताई हैं। जल्द ही मुंबई पुलिस से टाइअप करके वहां के कुछ संदिग्ध स्थानों पर रेड की जाएगी। एनसीबी टीम की पूछताछ में आरोपी रोमियो विलियम ने बताया कि वह 2 साल से नशीली दवाओं और पदार्थों की तस्करी कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस ले जाकर वह मुंबई में तस्करी करता था, लेकिन वह किससे चरस खरीदता था और किसे बेचता था। इस बारे में उसे जानकारी नहीं होती थी। एनसीबी ने आरोपी को कई संदिग्ध सौदागरों की फोटो दिखाकर पहचान करवाने की कोशिश भी की, हालांकि इस दौरान मिली जानकारी को एनसीबी कार्रवाई पूरी होने तक गुप्त रखना चाहती है।
आरोपी को भेजा जेल
हिमाचल के कसोल से चरस ले जाकर मुंबई में बेचता था रोमियो