{"_id":"5a7341ad4f1c1bc83b8b456c","slug":"191517502893-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनाल
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार मामलों में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार
बरनाला।
कर्मगढ़ पेट्रोल पंप से हजारों की नकदी उड़ाने समेत चार मामलों में वांछित अमनदीप सिंह उर्फ अमना पुत्र निर्मल सिंह निवासी शैहना को पुलिस ने काबू कर लिया है। जानकारी देते सदर थाना बरनाला प्रभारी एसआई नैब सिंह एवं पीओ स्टाफ प्रभारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को जज जरनैल सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
थाना प्रभारी नैब सिंह ने बताया कि संदीप गोयल पुत्र कर्मचंद गोयल ने अमनदीप सिंह अमना के खिलाफ एक शिकायत 16 नवंबर 2016 को दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि गांव कर्मगढ़ में स्थित उनके पेट्रोल पंप पर ड्यूटी दे रहा सेल्समैन अमनदीप सिंह पंप से 60 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन ले गया। वह पुलिस गिरफ्त से बाहर था। लंबे समय तक फरार रहने के बाद एसीजेएम जरनैल सिंह की अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया। उन्होंने बताया कि अमना के खिलाफ शुरू हुई पड़ताल के दौरान कर्मगढ़ की घटना के अलावा तीन अन्य केस भी सामने आए। जिनमें अमना व उसके दो अन्य
साथियों सोनी सिंह व रणजीत सिंह के खिलाफ सिटी थाना बरनाला की पुलिस ने 10 जून 2016 को हथियारों की नोक पर वाहन चोरी करने एवं अवैध असलाह रखने की धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया था। उससे पहले फरीदकोट
विज्ञापन
थाना की पुलिस ने अमना के खिलाफ साल 2015 के दौरान मामला दर्ज किया था। वर्ष 2014 के दौरान शैहना थाना की पुलिस ने अमनदीप सिंह अमना से तीन ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी करने की धारा
के तहत मुकद्दमा दर्ज किया था।