फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh police sub inspector video viral

चंडीगढ़ः पार्क में सरेआम पेशाब करते एसआई का वीडियो वायरल, डिमोशन हुआ और पुलिस केस दर्ज

Sat, 29 Jun 2019 09:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
chandigarh police sub inspector video viral
सब इंस्पेक्टर, जिसका वीडियो वायरल हुआ - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर 41 के पार्क में पेशाब करते एक सब इंस्पेक्टर का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल होते ही चंडीगढ़ पुलिस की छवि पर सोशल मीडिया में सवाल उठने लगे। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो तत्काल कार्रवाई हुई और डिमोशन कर सब इंस्पेक्टर से एएसआई बना दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 27 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सब इंस्पेक्टर हरपरमजीत सेक्टर-41 की मार्केट के समीप पार्क में सरेआम पेशाब करते नजर आ रहे हैं। उन्हें ऐसा करते देख वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए एसआई के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


हरपरमजीत मलोया थाने में तैनात थे। लेकिन अब उनका ट्रांसफर सिक्योरिटी विंग में हो गया था। सूत्रों की मानें तो वह काफी समय से शुगर की बीमारी से ग्रस्त हैं। इसके चलते वह अपने पेशाब पर कंट्रोल नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed