फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सरेआम किडनैंपिग... युवती को उठा ले गए कार सवार

सरेआम किडनैंपिग... युवती को उठा ले गए कार सवार

Tue, 18 Jun 2019 02:16 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
सरेआम किडनैंपिग... युवती को उठा ले गए कार सवार
चंडीगढ़। सेक्टर-21/22 की डिवाइडिंग रोड के पास कुछ लोगों ने एक युवती को सरेआम कार में किडनैप कर लिया। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के लिए युवती ने काफी प्रयास किया और शोर भी मचाया लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता, अपहर्ता ने उसे कार में धकेल कर फरार हो गए। एक चश्मदीद ने यह सब देख पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस को वेरिफाई करना शुरू किया। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने युवती के साथ मौजूद युवक से पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि यमुना नगर निवासी युवक और युवती पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में शादी को लेकर प्रोटेक्शन मांगने चंडीगढ़ आए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वापस जाने लगे तो सेक्टर-21/22 के डिवाइडिंग रोड के पास युवती के परिजन मिल गए और जबरन युवती को कार में बैठाकर वहां से उसे लेकर चले गए। यह सारी घटना देख राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस का कहना है कि युवक ने मामले में शिकायत देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed