फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दहेज के लिए पति, देवर,, सास और ससुर ने किया प्रताड़ित, केस दर्ज

दहेज के लिए पति, देवर,, सास और ससुर ने किया प्रताड़ित, केस दर्ज

Sun, 21 Apr 2019 12:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए पति, देवर,, सास और ससुर ने किया प्रताड़ित, केस दर्ज
पंचकूला। दहेज के लिए पति, देवर, सास और ससुर ने महिला को प्रताड़ित किया। महिला की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति, देवर, सास और ससुर ने दस लाख रूपये की मांग उसके पिता से की थी।
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर -25 की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति नरेंद्र कुमार, ससुर जीतराम, सास अजीत रानी और देवर लक्कीराम ने उससे लगातार मारपीट की है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2012 को सरसेहड़ी थाना महेशपुर जिला अंबाला में नरेंद्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद से महिला के पति नरेंद्र कुमार, ससुर जीतराम, सास अजीत रानी और देवर लक्कीराम ने उससे दस लाख रुपये अपने पिता से मांगने का दबाव बनाया। जब महिला ने इस बात को नहीं माना तो उसके साथ मारपीट की है। मारपीट करने के साथ उसके देवर लक्कीराम ने उससे छेड़खानी भी की। महिला ने पुलिस को यह शिकायत दी। महिला की शिकायत पहले थाना महेशपुर जिला अंबाला में दर्ज हुई थी। शिकायत के बाद थाने में समझौता हो गया था। समझौते के बाद पति, देवर, सास और ससुर ने फिर से महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इस पर महिला अपने पिता के घर पंचकूला सेक्टर-25 चली आई। महिला ने अंबाला महिला थाने से मांग की कि मेरा केस पंचकूला सेक्टर-5 थाने में भेजा जाए। इस पर महिला का केस महिला थाना सेक्टर-5 भेज दिया गया था। दोनों पक्षों में समझौता नहीं होने के बाद इस केस को चंडीमंदिर भेज दिया गया। चंडीमंदिर पुलिस ने सभी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed