{"_id":"5cb4ed4fbdec223c99276aed","slug":"15553611756-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ अप्रैल को घर से निकला छात्र लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला। आठ अप्रैल से दसवीं का छात्र घर से लापता है। पिता वेदपाल की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में वेदप्रकाश निवासी आशियाना ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते हैं। उनका बेटा कमल आठ अप्रैल को सेक्टर-11 कोचिंग में पढ़ने के लिए गया था। पिता वेदप्रकाश ने बताया कि कमल यह कहकर घर से गया था कि वह कोचिंग जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। कमल की अपने स्तर पर घरवालों ने खोजबीन की। लेकिन वही नहीं मिला। पिता ने उसके दोस्तों से भी इस बारे में पूछताछ की। कमल का फोन भी बंद है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल लोकेशन जांची जा रही है। इसके अलावा कई जगह पुलिस की ओर से उसकी खोज की जा चुकी है। हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।