फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किशोरी से दुष्कर्म मामला-

किशोरी से दुष्कर्म मामला-

Mon, 15 Apr 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म मामला-
पंचकूला। 16 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पिंजौर थाने की पुलिस ने आरोपी विजय, सतनाम और शरीफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण पोक्सो एक्ट-6 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सूरजपुर निवासी तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने किशोरी की नानी समेत कई लोगों को भी राउंडअप कर पूछताछ की है।
विज्ञापन


बयान दर्ज कराने के साथ कराई वीडियोग्राफी
पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज करवाने के साथ ही उसके बयानों की वीडियोग्राफी भी करवाई है। पिंजौर पुलिस थाने के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि किशोरी के साथ कई जगहों पर दुष्कर्म किया गया है। पुलिस पीड़िता को लेकर वहां पर गई है। साथ ही राउंडअप किए गए लोगों से सख्ती से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


आरोपी शरीफ ले गया था यमुनानगर
पिंजौर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी शरीफ ही किशोरी को लेकर यमुनानगर गया था। नशीला पदार्थ खिलाकर उसने नाबालिगा से कई बार दुष्कर्म किया है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि किशोरी को लगातार नशीला पदार्थ खिलाने से उसकी दिमागी हालात अभी तक ठीक नहीं है। पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पुलिस कराएगी साइकेट्रिक टेस्ट
किशोरी की मानसिक हालात ठीक नहीं होने के कारण सोमवार को पुलिस की ओर से साइकेट्रिक टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद किशोरी के बयान दोबारा दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा किशोरी को चाइल्ड राइट कमीशन के सामने भी पेश किया जाएगा।

दिनभर आलाधिकारी मामले की पूछते रहे स्टेटस रिपोर्ट
अमर उजाला में खबर छपने के बाद दिनभर आलाधिकारी केस के स्टेटस रिपोर्ट की बात पूछते रहे। जांच अधिकारियों की ओर से उन्हें केस में की गई इनवेस्टीगेशन की जानकारी दी जाती रही।


पुलिस की ओर से केस दर्ज कर तफ्तीश जारी है। जो भी मामले में दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की का बयान लेकर वीडियोग्राफी करवाने के अलावा साइकेट्रिक टेस्ट भी करवाया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
- मुकेश कुमार, थाना प्रभारी, पिंजौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed