{"_id":"5ca11644bdec2214577e7d7d","slug":"155406094916-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर का एटीएम कार्ड चुरा कर अकाउंट से निकाले पचास हजार रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर का एटीएम कार्ड चुरा कर अकाउंट से निकाले पचास हजार रूपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड चुरा कर अकाउंट से निकाले 50 हजार रूपये
विज्ञापन
पिंजौर। डॉक्टर का एटीएम कार्ड चोरी कर अज्ञात चोर ने डॉक्टर के अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता डॉक्टर विमल शौरी ने बताया कि वे अपना एटीएम कार्ड अस्पताल में ही रखते थे ताकि अगर स्टॉफ को अस्पताल के काम के लिए पैसों की जरूरत पड़े तो वे एटीएम से निकाल लें। डॉक्टर ने बताया कि उस एटीएम कार्ड में अधिकतर वे कम ही पैसे रखते थे लेकिन विगत 28 मार्च को उनके अकाउंट में रुपये आने थे। जैसे ही मेरे अकाउंट में रुपये आए अज्ञात चोर ने चुराए हुए एटीएम कार्ड का प्रयोग कर अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पुलिस को शिकायत दे दी है जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।