{"_id":"5c993031bdec22140012d495","slug":"155354330214-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगा को किया गर्भवती,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायपुररानी। सोमवार को नाबालिग लड़की को मुंहबोले भाई ने गर्भवती कर समाज को शर्मसार कर दिया। मिली जानकारी अनुसार एक परिवार की लगभग 16 वर्षीय नाबालिग लड़की सोमवार दोपहर दो बजे रायपुररानी सरकारी अस्पताल में पेट में दर्द होने की जांच करवाने पहुंची। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने निरीक्षण कर अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तैयार करते हुए आगामी जांच पड़ताल की तो उसमें लड़की गर्भवती मिली। महिला डॉक्टर के अनुसार लड़की की उम्र का पता चलने पर उसके साथ आए परिजन को बुलवाया गया जिसे लड़की ने अपना भाई बताकर जल्द गर्भपात कराने को कहा था। जिस पर निरीक्षण करने वाली महिला डॉक्टर ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान अस्पताल में पुलिस कर्मचारियों ने जब लड़की के साथ आए युवक से सख्ती से पूछताछ कि तो मुंहबोले भाई ने खुद को आरोपी बताया। रायपुररानी अस्पताल के एसएमओ संजीव गोयल ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के लिए महिला डॉक्टर ने पूरा निरीक्षण कर रिपोर्ट विभाग के हेड आफिस व पुलिस को सौंप दी है व लड़की से पूछताछ कर गर्भपात करवाने के लिए भी पंचकूला स्थित सेक्टर-6 अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं देर रात समाचार लिखे जाने तक अभी तक केस दर्ज न करने की पुष्टि करते हुए रायपुररानी थाना प्रभारी महमूद खान ने बताया कि मामले को लेकर पंचकूला महिला थाने में ही अब आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।