फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाजपा प्रदेश सचिव के बेटा जमानत के बाद दीवार फांदकर भागा

भाजपा प्रदेश सचिव के बेटा जमानत के बाद दीवार फांदकर भागा

Mon, 04 Mar 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश सचिव के बेटा जमानत के बाद दीवार फांदकर भागा
भाजपा प्रदेश सचिव के बेटे को मिली जमानत
विज्ञापन


- मीडिया से बचने के लिए आरोपी ने पंचकूला कोर्ट परिसर की फांदी दीवार
- युवती के अपहरण, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न आरोप है विशांत पर

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव अनीता चौधरी के बेटे विशांत चौधरी को जिला अदालत से जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद विशांत चौधरी मीडिया से बचने के लिए जिला अदालत की दीवार फांदकर भाग निकला। इस दौरान दीवार के दूसरी तरफ एक कार खड़ी थी जिसमें आरोपी बैठकर निकल गया। विशांत पर महिला थाना पुलिस ने युवती को अपहरण, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। युवती ने विशांत पर आरोप लगाया था कि वह उसकी गाड़ी में टक्कर मारकर उसे जबरदस्ती अपनी कार में ले जाना चाहता था। इस पर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था। यह नंबर पंचकूला के बजाय चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम पर लग गया था। युवती अपनी मौसी से मिलने गई थी। जब वह वापस आ रही थी तो विशांत ने उसका पीछा किया और हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास कार को टक्कर मार दी थी। उसने बचने का प्रयास किया और कार कलाग्राम की ओर ले गई। जहां उसने कंट्रोल रूम में फोन किया था। मनीमाजरा पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर मामला महिला थाना पंचकूला भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने विशांत को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान उसे जमानत मिल गई है।

आरोपी विशांत को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गया था और अदालत में पेश करने के बाद वह कोर्ट से बाहर आकर कहां गया। उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है।
- अजीत सिंह, थाना प्रभारी, महिला थाना, सेक्टर -5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed