{"_id":"5c6c5d7abdec227cde52f899","slug":"15506057941-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेकने से रोका तो जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा फेकने से रोका तो जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन
पंचकूला। शामलात की जमीन पर कूड़ा फेंकने से रोका तो व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। खलील खान निवासी गांव बिल्ला रामगढ़ पुलिस चौकी को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में खलील खान ने बताया कि वह गांव बिल्ला में रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले चुरा खान, कालू खान और राजू खान उनके घर के पास खाली शामलात की जमीन पर कूड़ा फेंकते हैं। इस कारण उन्हें बदबूदार गंदगी का सामना करना पड़ता है। सीएम विंडों की शिकायत के बाद नगर निगम की ओर से दो लोग कूड़ा उठाने गए। इस पर आरोपियों ने उन्हें कूड़ा नहीं उठाने दिया। पुलिस की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण शामलात जमीन से कूड़ा भी नहीं उठा है। रामगढ़ चौकी इंचार्ज धूम सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। जांच की जा रही है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।