फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रधान को दी जान से मारने की धमकी

पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रधान को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 24 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के  प्रधान को दी जान से मारने की धमकी
पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रधान को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


- चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर शुरू कर दी है तफ्तीश

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रधान दर्शन कुमार को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। सेक्टर-21 निवासी प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने की धाराओं के तहत आरोपी मोहम्मद अशद के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में दर्शन लाल ने बताया कि बरवाला में उनका पोल्ट्री फार्म है। वह तीन साल से हरियाणा पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रधान है। धमकी देने वाले आरोपी मोहम्मद अशद पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने छह महीने पहले लोकल व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर लोकल ट्रेडर्स और फार्म को गलत अंडे के रेट देता है। इस कारण पोल्ट्री फार्म के किसानों को नुकसान हुआ है। दर्शन लाल ने बताया कि बरवाला वा उसके आसपास के अंडा बाजार पर गलत प्रभाव पड़ा है। पोल्ट्री किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसा करने से आरोपी मोहम्मद अशद को रोका तो उसने जान से मारने की धमकी दी। अशद ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे वह रोकेगा तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा। इस पर दर्शन लाल ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed