फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चोरी के 15 बाईकों सहित गिरोह के चार सदस्य काबू

चोरी के 15 बाईकों सहित गिरोह के चार सदस्य काबू

Fri, 23 Nov 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी के 15 बाईकों सहित गिरोह के चार सदस्य काबू
चोरी के 15 बाइक समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

फाजिल्का। नगर थाना पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्यों को 14 बाइक, एक एक्टिवा व तीन मोबाइल सहित गिरफ्तार किया हैं। गिरोह के दो सदस्य नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसएसपी डा. केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि जिले में वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए डीएसपी वैभव सहगल की अगुवाई में जगह-जगह पर नाकाबंदी करवाई जा रही है। इस दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर डीएसपी ने नगर थाना प्रभारी लवमीत कौर के साथ गांव बाधा के टी प्वाइंट के निकट नाका लगाया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव चक्क मोचन वाला निवासी संदीप सिंह उर्फ संदीपी, गांव चक्क मौजमदीन वाला निवासी बलजीत सिंह उर्फ रिंकू व दो नाबालिगों से पूछताछ की। चारो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर पुलिस ने संदीप सिंह के घर से आठ मोटरसाइकिल बरामद किए। उनकी निशानदेही पर छह मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा बरामद की गई। इसके अलावा चारों से चोरी के तीन मोबाइल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed