{"_id":"5bf82a16bdec22415a7f9877","slug":"154299040520-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ाई झगड़े दौरान सगे भाईयों से पड़ोसी का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़ाई झगड़े दौरान सगे भाईयों से पड़ोसी का कत्ल
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगे भाइयों ने की पड़ोसी की हत्या
ट्रक चालक बग्गा सिंह कर रहा अपनी पत्नी से झगड़ा, आरोपियों ने सिर मारी लाठी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। गांव धड़कोट रणसींह में पति-पत्नी की आपसी लड़ाई दौरान पड़ोसी दो भाइयों ने लाठी से हमलाकर ट्रक चालक की हत्या कर दी। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बलकरण सिंह निवासी धूड़कोट रणसींह ने बताया उसका चाचा बग्गा सिंह ट्रक चालक था और करीब डेढ़ महीने बाद अपने घर आया था। चाचा किसी बात से अपनी पत्नी कर्मजीत कौर से झगड़ा करने लगा। दोनों अपने घर के बाहर गली में आकर दोनों लड़ने लगे। इनका शोर सुनकर उनके पड़ोसी अर्शदीप सिंह अरशी और उसका भाई दविंदर सिंह करण पुत्र सर्बजीत सिंह गली में आ गए। दविंदर सिंह ने बग्गा सिंह को पकड़ लिया और कहने लगे कि हम उन्हें गली में गंदी गालियां निकालने का मजा चखाते है। इतने में ही अर्शदीप सिंह ने चाचा बग्गा सिंह के सिर में लाठी मार दी, जो कि एकदम जमीन पर गिर पड़ा तथा लहुलूहान हो गया। जिस पर वह और उसकी चाची कर्मजीत कौर ने शोर मचाया। उक्त दोनों मौके से फरार हो गए। मै और मेरी चाची ने पड़ोसियों की सहायता से बग्गा सिंह को सिविल अस्पताल निहाल सिंह वाला लाया, जहां, डाक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे व पत्नी के बयान पर अर्शदीप सिंह अरशी और उसके दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।