{"_id":"5bf82685bdec2241a533acc8","slug":"154298949312-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक हरमन सिद्धू ने अपने पर लगे तस्करी के आरोप को झूठा बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायक हरमन सिद्धू ने अपने पर लगे तस्करी के आरोप को झूठा बताया
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक और नोएडा
गायक हरमन सिद्धू ने तस्करी के आरोप नकारे
मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाने की मांग
बढ़ती लोकप्रियता के कारण बदनाम करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। कुछ समय पहले हरियाणा पुलिस द्वारा हेरोइन तस्करी के आरोप में कुछ लोगों के साथ गिरफ्तार मानसा के पंजाबी गायक हरमन सिद्धू ने पुलिस द्वारा उसे तस्कर कहे जाने का विरोध जताया है। मानसा में पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट कहा है कि वह इस नशे का आदी जरूरी हो गया था, जिसका वह इलाज करा रहे हैं, लेकिन वह तस्करी नहीं करते। गायक हरमन सिद्धू मूल रूप में मानसा के हैं और अब तक वह दर्जनों पंजाबी गीत के अलावा यू ट्यूब पर चल रही पंजाबी फिल्म ‘किन्ना करदे हां पिआर’ को लेकर चर्चा में हैं। गायक सिद्धू का हरियाणा पुलिस पर आरोप है कि उसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण बदनाम किया जा रहा है। उसने शुक्रवार को मानसा के होटल स्पाइस में पत्रकारों से बातचीत करते यह बात कही।
गायक हरमन ने कहा कि 29 सितंबर 2018 को जब वह अपने निजी काम के लिए दिल्ली से आ रहे थे तो डिंग रोड टोल-प्लाजा के पास शक में पुलिस ने उनको रोक लिया गया। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति से 52 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी, जिससे वह बिल्कुल अंजान थे। उन्होंने कहा कि यह गाड़ी उनकी होने कारण पुलिस ने सारा केस में उन पर थोप दिया, जिसमें उनको तस्कर साबित करने की कोशिश हो रही है। सिद्धू का कहना है कि वह किसी भी तरह तस्करी नहीं करते और न ही उसका इस तरह का कोई मकसद है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से उनको तथा परिवार को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस अक्सर नशा प्रयोग करने वालों को पकड़ती है, लेकिन तस्करी करने वालों को नहीं। जिस कारण नौजवान इसकी लत का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के खात्मे के लिए काम करे, किसी को बेवजह तस्कर न बनाएं। इस मौके उनके साथ गीतकार व गायक शैंटी सिंह, विक्रम सिंह विक्की व डॉ. गुरदेव सिंह हाजिर थे।