{"_id":"5bae63cd867a554f183d48ed","slug":"153815545110-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलू वेल गेम ली छात्र की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलू वेल गेम ली छात्र की जान
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
ब्लू व्हेल गेम ने ली छात्र की जान
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। खन्ना में ब्लू व्हेल गेम ने एक छात्र की जीवन लीला समाप्त कर दी। इस गेम की बदौलत 11वीं कक्षा के इस छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान मानव वर्मा (16) पुत्र नवीन वर्मा निवासी शिवपुरी मोहल्ला खन्ना के तौर पर हुई। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया था। जानकारी के अनुसार मानव वर्मा राधा वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना वाले दिन जैसे ही वह स्कूल से घर आया तो उसकी माता बाजार में कोई काम करने निकल गई। इसके बाद वह घर से निकल गया और वापस घर नहीं लौटा। उसका शव रेलवे ट्रैक से रत्नहेड़ी रेलवे फाटक के पास मिला। जिसके बाद बीती रात पहचान होने पर यह शव मानव का निकला था। जांच में सामने आया कि मानव मोबाइल पर हर समय व्यस्त रहता था। घटना के बाद उसका मोबाइल भी फारमेट हुआ था। जिससे शक है कि उसकी मौत ब्लू व्हेल की वजह से हुई है। पुलिस ने भी मौत की इसी वजह पर शक जताया है। साथ ही परिवार को भी अभी यही आशंका है। सूत्रों के मुताबिक मानव का एक अन्य दोस्त, जो मोहल्ले में ही रहता है, ब्लू व्हेल में रुचि रखता था। उसने यह रुचि मानव में भी पैदा कर दी थी। बताया जाता है कि वह अकसर मानव को कहता था कि गेम के चैलेंज पर खरा उतरना आसान नहीं है। लेकिन मानव कहता था कि उसके लिए कोई काम मुश्किल नहीं। गेम के जानलेवा टास्क ने आखिर उसकी जान ले ली। जीआरपी के एएसआई कुलदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रेन के गार्ड ने उन्हें मीमो भेजकर सूचना दी थी कि कोई लड़का ट्रेन के आगे आ गया। जिसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजा था।