{"_id":"5bad0e3b867a557f195f4a05","slug":"1538068006820-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफाफे में कट लगाकर निकाले 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफाफे में कट लगाकर निकाले 20 हजार
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
लिफाफे में कट लगाकर निकाले 20 हजार
अबोहर। बीएसएनएल एक्सचेंज के पास स्थित एक बैंक से हजारों रुपये लेकर निकली एक महिला के लिफाफे से नौसरबाज ने कट लगाकर रुपये निकाल लिए। महिला को घटना का पता तब चला जब वह फ्रूट खरीदने के बाद फल विक्रेता को पैसे देने लगी। लिफाफे से पैसे गायब होने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी सुमन रानी पत्नी घनश्याम वीरवार दोपहर एचडीएफसी बैंक से ग्रुप लोन के करीब 20 हजार रुपये लिफाफे में लेकर बैंक से बाहर आई। जब वह सरकुलर रोड गली नंबर 11 में फल विक्रेता को पैसे देने लगी तो लिफाफे से 20 हजार रुपये गायब थे। लिफाफे में कट लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही रही है।