{"_id":"5b994640867a557eb2062043","slug":"153677163220-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्ची डाल नकदी से भरा बैग छीन फरार, मामला दर्ज।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्ची डाल नकदी से भरा बैग छीन फरार, मामला दर्ज।
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों में मिर्ची डाल नकदी से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार
फाइनांस कंपनी की लोगों से किश्तें लेकर प्रेम नगर से गुजर रहा था पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बाइक सवार तीन लुटेरे फाइनांस कंपनी के मुलाजिम की आंखों में मिर्ची डाल उसके पास से नकदी से भरा बैग छीन फरार हो गए। सिटी थाना-2 की पुलिस ने दो अज्ञात समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि जय प्रकाश पुत्र आजाद सिंह निवासी रायपुर जाट थाना मथुराहाल आबाद बरनाला जो कि भारत फाइनांस लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। वह लोगों से 83 हजार 896 रुपये की किश्तें एकत्रित कर प्रेम नगर में से गुजर रहा था। उसके बैग में टैब, बायोमेट्रिक मशीन, चार्जर, आई कार्ड, लोन प्रपोजल बुक भी थी। तभ बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और बैग छीनकर फरार हो गए। एएसआई बलविंदर ने यह भी बताया कि वारदात स्थल पर खड़े लोगों ने एक आरोपी की पहचान विकास कुमार उर्फ ठुल्लू के तौर पर की है। जिनकी तलाश शुरू कर दी है।