फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अमर उजाला की खबर का असर, लोगों से लाखों करोडों रूपए ठगने वाली महिला के खिलाफ दर्जनों पीडित सामने आए, ठग महिला के खिलाफ किया रोष

अमर उजाला की खबर का असर, लोगों से लाखों करोडों रूपए ठगने वाली महिला के खिलाफ दर्जनों पीडित सामने आए, ठग महिला के खिलाफ किया रोष

Tue, 04 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का असर, लोगों से लाखों करोडों रूपए ठगने वाली महिला के खिलाफ दर्जनों पीडित सामने आए, ठग महिला के  खिलाफ किया रोष
करोड़ों ठगने वाली महिला के खिलाफ पीडितों ने एसएसपी को दी शिकायत
विज्ञापन

-एसएसपी ने जांच एसपीएच से बदल कर एसपी (डी) को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। विदेश भेजने का झांसा देकर जिला के लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाली महिला के खिलाफ मंगलवार को 18 से ज्यादा लोग एसएसपी से मिले। पीड़ितों ने व्यापार मंडल के प्रधान ललित महाजन की अगुवाई में एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ितों ने एसएसपी आफिस के पास आरोपी महिला के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने महिला द्वारा ठगे गए लोगों की सूचि े एसएसपी को सौंपी। पीड़ितों ने बताया कि उस गैर कानूनी इमिग्रेशन का धंधा करने वाली उस महिला ठग ने विदेश भेजने का झांसा देकर बलजीत सिंह ढिलवां से 25 लाख, अवतार सिंह ढिलवां से 30 लाख, बलकरन सिंह दीवाना से 11 लाख, राजविंदर सिंह राजा रामगढ से 24 लाख, जरनैल सिंह गांव संघेडा से 32 लाख, बेअंत सिंह गांव महिलकलां से 32 लाख, परमजीत कौर काउंके से 8 लाख रुपये ठग लिए। इसके इलावा इसने गांव शहणा, टल्लेवाल, माछीके और गांव भदौड़ के रहने वाले गुरजंट सिंह से विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी की है। पीड़ितों ने बताया कि पता लगा है कि आरोपी महिला ने गांव छीनीवाल के एक नौजवान से विदेश भेजने का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठग लिए, न उसको विदेश भेजा और ही उसके रुपये लौटाए। इससे परेशान होकर उसे नौजवान खुदकुशी कर ली है। जगदीप कौर निवासी गांव माछीके से 26 लाख रुपये इस महिला ने ठगे हैं। उन्होंने कहा कि एक केस की जांच एसपीएच ने की है, लेकिन उनकी तसल्ली नहीं हुई, क्योंकि सीआईए स्टाफ का एक अफसर उस ठग महिला से मिला हुआ है और उसकी मदद करता है। इस कारण उनको इंसाफ नहीं मिल रहा, पीडितों ने एसएसपी को बताया कि ठग महिला के पिता का कत्ल हो गया था। पहले यह अधिकारी पीड़ितों को डराता धमकाता रहा कि अगर किसी ने रुपये मांगे तो उसकी कत्ल केस में पकड़कर जांच की जाएगी। वह अधिकारी उसी तरह उनको अब भी धमकाता है। एसएसपी हरजीत सिंह ने पीड़ित लोगों की समस्या सुनी। एसएसपी ने एसपीएच शरणजीत सिंह से जांच बदलकर एसपी (डी) सुखदेव सिंह विर्क की ड्यूटी लगाकर कहा एसपी (डी) को कहा कि गहनता से जांच कर पीड़ितों के हर हालत में इंसाफ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed