{"_id":"5b8d67d542c792464a0c9b08","slug":"15359937998-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मंगेतर का मोबाइल छीना उसके बाद पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाई,पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले मंगेतर का मोबाइल छीना उसके बाद पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाई,पुलिस ने किया मामला दर्ज
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगेतर का मोबाइल छीना और पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कीरतपुर साहिब। रविवार देर रात अपनी मंगेतर से झगड़ा करके भरतगढ़ से कीरतपुर साहिब आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसे लेकर पुलिस द्वारा व्यक्ति को काबू मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी दयालपुर भरतगढ़ के पास स्थित एक निटी हास्पिटल में बतौर नर्स काम करने वाली अपनी मंगेतर से मिलने आया था। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया। इसके बाद गुरप्रीत ने अपनी मंगेतर का फोन छीन लिया और भरतगढ़ से कीरतपुर साहिब की तरफ आ गया। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह की अगुवाई में गश्त कर रही पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोबाइल छीनकर टाटा सफारी गाड़ी में भागा है।
उसे काबू करने के लिए बूंगा साहिब में नाकाबंदी की गई। टाटा सफारी गाड़ी में में आ रहे व्यक्ति ने बूंगा साहिब पहुंचते ही पुलिस पार्टी को देखकर यू टर्न लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान हवलदार सुच्चा सिंह ने गाड़ी को रोकना चाहा। इस पर गुरप्रीत ने पुलिस को देख कर पहले गाड़ी को धीमा कर लिया और बाद में एकदम से तेज करके गाड़ी को भगा लिया। इससे हवलदार सुच्चा सिंह केगंभीर चोट लग गई। पुलिस पार्टी की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ इरादा कत्ल के अलावा कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।