{"_id":"5b81880a42c7924657041df5","slug":"153521561610-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला कांग्रेस की जिला प्रधान द्वारा हबलदार की मारपीट का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामला कांग्रेस की जिला प्रधान द्वारा हबलदार की मारपीट का
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 घंटे बाद भी हवलदार को पीटने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी बोले-दोनों गुट नहीं दर्ज करा रहे बयान
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाल। कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी के खिलाफ एक गुरसिख हवलदार की दाढी व केस नोचकर मारपीट करने के मामले में 36 घंटे बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नही हुई। स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल पीडित हवलदार जगतार सिंह ने कहा कि सियासी दबाव के तले कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जबकि, उधर कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी का कहना है कि हवलदार जगतार सिंह के समर्थकों ने उनकी और उनकी लड़की की मारपीट की, लड़की सिविल अस्पताल में दाखिल है, लेकिन पुलिस अपने पुलिस मुलाजिम का पक्ष पूर्ति हुई उस पर मामला दर्ज नहीं कर रही।
क्या है मामला
वीरवार को स्थानीय संघेडा रोड पर स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के पास काग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान के पति सीनियर कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह से सीआईए स्टाफ हवलदार जगतार सिंह के आपस में बाइक टकराने के कारण तकरार हो गया था। नतीजतन सूचना मिलने पर हवलदार जगतार सिंह के समर्थक भी आ गए और कांग्रेसी की महिला विंग की प्रधान सुखजीत कौर सुखी भी अपनी लड़की व समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गई। दोनों गुटों में जमकर झगड़ा हुआ। सिविल अस्पताल में दाखिल हवलदार जगतार सिंह आरोप लगा रहा है कि कांग्रेस की जिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी, उसके पति अमरजीत सिंह के समर्थकों ने उसे खूब पीटा, उसके सिखी सरूप की बेअदबी की। सियासी दबाव के तले पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जबकि कांग्रेस की प्रधान सुखजीत कौर ने कहा कि हवलदार जगतार सिंह व उसके समर्थकों ने उनकी मारपीट की, नतीजन उसकी लड़की को चोटें आईं हैं, जोकि सिविल अस्पताल में दाखिल है, लेकिन पुलिस अपने पुलिस कर्मी के पक्ष करती हुई कोई कार्रवाई नही कर रही।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा कि दोनो धिरें अस्पताल में दाखिल हैं, दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ बयान दर्ज नहीं करवा रहे। जब सुखजीत कौर सुखी के पास जाते हैं तो कहा जाता है कि पहले उनसे बयान लिए जाएं फिर वह अपने बयान देंगे। जब हवलदार जगतार सिंह के पास जाते है तो वह कहता है कि पहले उनके बयान लिए जाए, फिर वह बयान देगा। इस तरह दोनों गुट पहले उनसे, पहले उनसे की जिद्द पर अडे़ हैं, बयान नहीं दे रहे। लेकिन उन्होंने थाना के रोजनामचे में झगडे़ की रिपोर्ट दर्ज की हुई है। दोनों गुटों के बयान के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।