फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नाभा जेल ब्रेक कांड, खतरनाक गैंगस्टरों को पनाह के आरोप में भगौड़ा एनआरआई गिरफ्तार

नाभा जेल ब्रेक कांड, खतरनाक गैंगस्टरों को पनाह के आरोप में भगौड़ा एनआरआई गिरफ्तार

Mon, 30 Jul 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक कांड, खतरनाक गैंगस्टरों को पनाह के  आरोप में भगौड़ा एनआरआई गिरफ्तार
गैंगस्टरों को पनाह देने का आरोपी एनआरआई गिरफ्तार
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक : पूछताछ के लिए आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। नाभा जेल ब्रेक कांड में खतरनाक गैंगस्टरों को पनाह और हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप में अदालत की तरफ से भगौड़े एनआरआई को थाना अजीतवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के लिए अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। आरोपी एनआरआई ने विधानसभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी के हक में डट कर चुनाव प्रचार किया था।
केस की जांच कर रहे एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 15 फरवरी 2017 को थाना अजीतवाल में सीनियर पुलिस कप्तान पटियाला के पत्र प्राप्त होने पर एनआरआई कुलतार सिंह निवासी ढुडीके और गुरविंदर सिंह निवासी मोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर नाभा जेल ब्रेक कांड के खतरनाक गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों और उसके साथियों को घर में पनाह देने और उनके रहन सहन एवं हथियार खरीदने के लिए वित्तीय तौर पर मदद करने का आरोप हैं। उन्होंने बताया कि चाहे नाभा जेल ब्रेक कांड आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है, पर आरोपी एनआरआई से उनके साथ संबंधों के बारे में पूछताछ की जानी है। इसलिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फाइल फोटो कैप्शन - गांव ढुड्डीके में 12 फरवरी 2017 को मुठभेड़ की जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर की फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed