फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शादी कराने जा रहे एनआरआई दूल्हेकी टांगें तोड़ी, अस्पताल में भरती

शादी कराने जा रहे एनआरआई दूल्हेकी टांगें तोड़ी, अस्पताल में भरती

Sun, 01 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शादी कराने जा रहे एनआरआई दूल्हेकी टांगें तोड़ी, अस्पताल में भरती
तीसरी शादी करने जा रहे एनआरआई दूल्हे की टांगें तोड़ी
विज्ञापन

पहली पत्नी की मौत और दूसरी से तलाक के बाद तीसरी शादी रचाने पहुंचा था जालंधर
15 दिन पहले ही अमेरिका के कैलिफोर्निया से शादी करने आया था
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। जालंधर के गांव नंगल फतेहखां के एनआरआई दूल्हे हरविंदर सिंह के अरमान रविवार को धरे रह गए। शादी के लिए निकलने से पहले गुरुद्वारे में माथा टेकने जाते वक्त कुछ लोगों ने धावा बोल कर उसे गाड़ी से निकाल कर इस कदर धुना का दोनों टांगें टूट गईं और शादी के लिए पैलेस की जगह सिविल अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरविंदर ने आशंका जताई है कि उस पर हमला उसकी पहली पत्नी के परिजनों ने कराया होगा। पुलिस जांच कर रही है।
हरविंदर सिंह करीब 15 दिन पहले अमरीका के कैलिफोर्निया से शादी रचाने भारत आया था। रविवार सुबह 10 बजे होशियारपुर के गांव जहांनखेला के गुरुद्वारे के बाहर अमरीका में ही मृत पत्नी के परिजनों ने कथित तौर पर एनआरआई की दोनों ही टांगे तोड़ अस्पताल पहुंचा दिया। होशियारपुर के ही एक मशहूर होटल में शादी की पूरी तैयारी होने के कारण दोनों टांगें टूटी होने के बावजूद दोनों ही पक्ष शादी करने पर सहमत थे। लेकिन आपसी सहमति से अगली तारीख 15 जुलाई तय करने पर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

एनआरआई दूल्हे हरविंदर सिंह के पिता जोगिंदर सिंह रविवार को दोपहर शादी से पहले अपने ननिहाल गांव जहांनखेला के गुरुद्वारा में अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक 2 गाड़ियों में सवार करीब 10-12 लोगों ने उन्हें रोक लिया और हरविंदर को को कार का शीशा तोड़ बाहर निकाल पीटना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि हमलावरों में से पिस्तौल से धमकाते हुए बाकी लोगों को रोके रहा, जबकि बाकी हमलावर उसे बुरी तरह धुनते रहे। करीब 10-15 मिनट हमलावरों ने सिर्फ दूल्हे को ही बुरी तरह धुना और उसकी दोनों टांगें तोड़कर फरार हो गए। इसके बाद रिश्तेदार व परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे उसकी दोनों ही टांगों में फ्रैक्चर की बात सामने आई। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ राजेश अरोड़ा के मुताबिक घायल हरविंदर कैैलिफोर्निया में ट्राला ड्राइवर है। उसकी पहली शादी जालंधर के बुड्ढी पिंड में 1995 में हुई थी, जिससे उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। 2006 में उसकी पत्नी ने कैलिफोर्निया में ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसकी एक अन्य शादी हुई, लेकिन कुछ समय बाद तलाक हो गया। अब उसकी शादी सैलाखुर्द के पास के गांव कुकड़ां में तय हुई थी। रविवार को वह शादी के लिए निकल रहा था कि हरविंदर पर जानलेवा हमला हो गया। हरविंदर ने आरोप लगाया है कि उसकी पहली पत्नी के परिजन उसे उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार मानते थे। इसी कारण उन्होंने ने हमला कराया होगा, क्योंकि वह उसके धमकाते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed