फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विजिलेंस ब्यूरो माल खाने से लाखों रुपये की गुलाबी रंग की मनहूस ट्रैप मनी गायब

विजिलेंस ब्यूरो माल खाने से लाखों रुपये की गुलाबी रंग की मनहूस ट्रैप मनी गायब

Sun, 10 Jun 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो माल खाने से लाखों रुपये की गुलाबी रंग की मनहूस ट्रैप मनी गायब
सभी केंद्रों के लिए, बाइलाइन के साथ एंटरप्रिन्योरशिप शब्द हटा लें
विज्ञापन


विजिलेंस के माल खाने से लाखों की ट्रैप मनी गायब
अफसरों के आदेश में पांच थाना मुंशी के खिलाफ केस दर्ज
तलाश के दौरान राशि और घर से बरामद सोने चांदी के गहने और घड़ियां भी नहीं मिलीं
तत्कालीन पांच थाना मुंशी नामजद
दविंदर पाल सिंह
मोगा। थाना विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर के माल खाने से फीके गुलाबी रंग में रंगी आरोपियों से बरामद लाखों रुपये की ट्रैप मनी, तलाशी में बरामद अन्य राशि और आरोपियों के घर मिली लाखों रुपये की नकदी के अलावा सोने चांदी के गहने और घड़ियां खुर्द-बुर्द होने का मामला सामने आया है। विजिलेंस अफसरों के आदेश में पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी विजिलेंस फिरोजपुर की हिदायत पर डीएसपी विजिलेंस पलविंदर सिंह संधू और इंस्पेक्टर सतप्रेम सिंह विजिलेंस ब्यूरो, मुक्तसर के नेतृत्व में 5 अधिकारियों की टीम ने थाना विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर के मालखाने की इस वर्ष 20 फरवरी 2018 को पड़ताल की थी। पड़ताल के दौरान मालखाने से आरोपियों से बरामद ट्रैप मनी, तलाशी में बरामद अन्य एक लाख से अधिक रकम के अलावा 24 घड़ियां, सोने, चांदी की अंगुठियां, मोबाइल, 78 बोरी चावल इत्यादि समान खुर्दबुर्द होने के बारे में आधिकारियों को रिपोर्ट दी गई थी। विजिलेंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों के आदेश पर इस थाने में तैनात पांच तत्कालीन थाना मुंशी हवलदार हरिंदर सिंह, एक अन्य हरिंदर सिंह, राजपाल, रविंदर कुमार के खिलाफ धारा 409 /120बी और भ्रष्टाचार एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। विजिलेंस सूत्रों मुताबिक विजिलेंस के एक अन्य इंस्पेक्टर के खिलाफ भी घूस मांगने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पंजाब में छह विजिलेंस थाने भरे पड़े हैं
विजिलेंस सूत्रों अनुसार पंजाब में छह विजिलेंस थाने हैं, जिनके मालखाने रिश्वत के आरोपियों से बरामद राशियों, तलाशी वाले कपड़ों व अन्य सामान से भरे पड़े हैं। रिश्वत के आरोपी तो अदालतों से छुटकारा पाने के बाद कपड़े लेना ही भूल जाते हैं। मालखानों में अकेले पेंट शर्ट ही नहीं, बल्कि तौलिएं, जुराबें, बनियान, कंबल और कोट भी पड़े हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की साल 2002 -2007 की सरकार दौरान विजिलेंस के थानों में पेंट, शर्ट, जींस, जैकेटों की तो जैसे बाढ़ आ गई थी। तब बड़ी संख्या में रिश्वतखोर पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरी होने के बाद वापस लेना पसंद नहीं करते
रिश्वत के आरोपी अदालत में से बरी होने बाद विजिलेंस से अपने कपड़े वापस ही नहीं लेते। विजिलेंस किसी अफसर और मुलाजिम को घूस लेते पकड़ती है तो शर्ट या पेंट आदि से बरामदगी होने पर यह कपड़े विजिलेंस की केस प्रॉपर्टी बन जाते हैं। वैसे रिश्वत के आरोपी इन कपड़ों को वापस लेना पसंद नहीं करते। क्योंकि जिन कपड़ों ने इन्हें जेल दिखा दी उन्हें वह मनहूस मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed