{"_id":"5ae20ad34f1c1b61098b678e","slug":"152476334740-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0बंद पड़े सेवा केंद्र से कंप्यूटर चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
0बंद पड़े सेवा केंद्र से कंप्यूटर चोरी, मामला दर्ज
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पड़े सेवा केंद्र से कंप्यूटर चोरी, मामला दर्ज
वेतन नहीं मिलने से 24 दिनों से हड़ताल पर है सेवा केंद्र के मुलाजिम
बरनाला।
जिला के गांव ठुल्लीवाल के कई दिनों से बंद पड़े सेवा केंद्र में घुसकर चोरों ने 60 हजार रुपये के कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी कर लिया है। घटना 23 व 24 अप्रैल की मध्य रात घटी। थाना ठुल्लीवाल के एएसआई बहादर सिंह ने बताया कि सेवा केंद्र के मुलाजिम मनप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी झलूर के ब्यान पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी देते मनप्रीत सिंह ने बताया कि जिले के 49 सेवा केंद्र 24 दिन से बंद पड़े हैं। मुलाजिमों ने वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल की हुई है। वह भी हड़तालियों में शामिल है। सेवा केंद्र में चोरी होने की घटना के बारे में उसे गांव की सरपंच सुखजीत कौर का फोन आया था। अपना फर्ज समझते हुए वह घटनास्थल पहुंचा था।
गांव ठुल्लीवाल के सेवा केंद्र में हुई उक्त चोरी की घटना ने बंद पड़े सेवा केंद्रों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। अगर सेवा केंद्र बंद नहीं होते और रूटीन में मुलाजिम काम पर आते तो शायद उक्त हुई चोरी घटना रोकी जा सकती थी।