फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   21 लाख का चावल खुदबुर्द करने पर ट्रांसपोर्टर सहित पांच नामजद

21 लाख का चावल खुदबुर्द करने पर ट्रांसपोर्टर सहित पांच नामजद

Thu, 05 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
21 लाख का चावल खुदबुर्द करने पर ट्रांसपोर्टर सहित पांच नामजद
चावल खुर्दबुर्द करने पर ट्रांसपोर्टर समेत पांच नामजद
विज्ञापन

राइस मिल संचालक ने ट्रक चालक पर लगाया बेचने का आरोप
फाजिल्का।
जिले की मंडी लाधूका की केबी राइस मिल्स से 27 मार्च को 600 बैग चावल लेकर अमृतसर गए ट्रक चावलों समेत खुर्दबुर्द किए जाने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मिल के संचालक के बयान पर ट्रांसपोर्टर व ट्रक चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में राइस मिल के संचालक शरनदीप सिंह ने बताया कि जलालाबाद के आकाश ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी पर उनकी मिल से 600 बैग चावल लेकर एक ट्रक नंबर पीबी 05, नंबर 9781 अमृतसर की फर्म एएमडीडी के लिए रवाना किया गया था। उक्त चावलों की कुल कीमत 21 लाख रुपये बनती है। निर्धारित समय पर वह ट्रक अमृतसर नहीं पहुंचा और तलाश करने पर भी ट्रक का कोई पता नहीं चला। शरणदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त ट्रक चालक ने चावलों को अमृतसर ले जाने की बजाय रास्ते में ही खुदबुर्द कर बेच दिया है। जांच अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आकाश ट्रांसपोर्ट जलालाबाद के मालिक रिंकल चोपड़ा, सुखदेव सिंह और उसकी पत्नी कंवलजीत कौर, तरनतारन निवासी दिलबाग सिंह व इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed