फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ननद ने जमीन के लिए करवाया भाभी का कत्ल

ननद ने जमीन के लिए करवाया भाभी का कत्ल

Thu, 15 Mar 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
ननद ने जमीन के लिए करवाया भाभी का कत्ल
भाभी की हत्या में ननद समेत 3 आरोपी काबू
विज्ञापन

ननद ने जमीन के लिए करवाया था कत्ल, आरोपियों से हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
जिले के गांव मुहार खिवा में दो माह पहले हुए महिला के कत्ल केस की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले दर्ज किए गए पर्चे में एक महिला सहित चार को नामजद किया गया था। मामले में पुलिस ने मृतका की ननद व उसकी मदद करने वाले दो व्यक्तियों को काबू कर हत्या के दौरान प्रयोग किए गए हथियार बरामद किए हैं।
3 एसएसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपीआई मुख्यतयार सिंह व एसपीएच विनोद चौधरी ने बताया कि गांव जवाहर सिंह वाला निवासी राम लुभाया ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बड़ी बहन सुखविंद्र कौर की शादी गांव मुहीर खीवा में जसपाल चंद के साथ हुई थी। जसपाल चंद की 2011 में मौत हो गई थी और उसकी बहन के कोई औलाद भी नहीं थी। जसपाल के तीन बहनें थी। इनमें फगवाड़ा में विवाहित संतोष रानी की नजर भाई जसपाल चंद की जमीन पर थी। राम लुभाया ने आरोप लगाया था कि सात एकड़ जमीन के लिए संतोष रानी ने गांव मुहार खीवा निवासी बसीर सिंह, जनक सिंह, खान सिंह व बूटा सिंह के साथ मिलकर उसकी बहन सुखविंद्र कौर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने राम लुभाया की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त सभी के किलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान फगवाड़ा निवासी मलकीत चंद उर्फ रमन व जिला लुधियाना निवासी लोडूवाल निवासी हरजिंद्र कुमार को शक के दायरे में लाकर पूछताछ की। इस पर खुलासा हुआ कि सुखविंद्र कौर की हत्या के लिए उसकी ननद संतोष रानी ने पैसों का लालच दिया और जमीन पर कब्जा करने के लिए कत्ल की साजिश रची। पुलिस ने संतोष रानी, मलकीत सिंह व हरजिंदर सिंह को कोटकपुरा से गिरफ्तार कर कत्ल के लिए प्रयोग किए गए हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed