फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अंकित भादू की तलाश में राजस्थान पुलिस ने की पंजाब के गांवों में छापेमारी

अंकित भादू की तलाश में राजस्थान पुलिस ने की पंजाब के गांवों में छापेमारी

Sun, 11 Feb 2018 09:28 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
अंकित भादू की तलाश में राजस्थान पुलिस ने की पंजाब के गांवों में छापेमारी
हत्यारोपी अंकित भादू की तलाश में राजस्थान पुलिस का छापा
विज्ञापन

गांव शेरेवाला और वरियामखेड़ा में भी दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
दो माह पूर्व सादुलशहर के नजदीक श्रीगंगानगर निवासी स्वर्णकार पंकज सोनी की हुई हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस ने शनिवार को अबोहर के गांव शेरेवाला और वरियामखेड़ा में छापामारी की। कई घरों में जाकर संदिग्ध युवकों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर नाजायज रूप से तंग परेशान करने का आरोप लगाया है।
थाना सादुलशहर के प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि डीएसपी ग्रामीण दिनेश मीना के नेतृत्व में थाना लालगढ़ और थाना चूनावड़ की पुलिस ने फरार आरोपी अंकित भादू के गांव शेरेवाला में दबिश दी और उसके घर सहित पूरे गांव में पड़ताल की। उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद अन्य मामलों में शामिल और इस हत्याकांड में संदिग्ध गांव वरियामखेड़ा निवासी कुछ युवकों के घर पर भी छापामारी की गई है। इस पूरी कार्रवाई में राजस्थान कमांडो भी उनके साथ थी। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड मामले में अबोहर फाजिल्का के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। चौथे और मुख्य आरोपी अंकित भादू की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वरियामखेड़ा के कई घरों में एकदम शुरू हुए तलाशी अभियान से पूरे गांव के लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन

इधर इन तीनों युवकों के परिजनों ने राजस्थान पुलिस ने नाजायज रूप से तंग परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने घर की महिलाओं व लड़कियों को डरा धमका कर बाहर निकाल दिया। गांव निवासी शालूराम ने बताया कि पंजाब पुलिस के बिना की गई इस कार्रवाई का विरोध किया गया। सि पर राजस्थान पुलिस कहना था कि जब पंजाब पुलिस उनके सूबे में जाकर एनकाउंटर कर सकती है वह यहां जांच क्यों नहीं कर सकती। ज्ञात हो कि दिसंबर माह में श्रीगंगानगर निवासी एक स्वर्णकार पंकज सोनी को सादुलशहर से वापस आते समय गांव बुधरांवाली के पास लुटेरों ने घेर लिया और उसकी हत्या करके सोने चांदी के आभूषण और नगदी लूट ली थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है ौर चौथे मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed