{"_id":"5c23e4e2bdec22570670631d","slug":"151545856226-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री में बाइक ले जाने से रोका तो ट्रैफिक के कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नो एंट्री में बाइक ले जाने से रोका तो ट्रैफिक के कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एंट्री में बाइक ले जाने से रोका तो कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। क्रिसमस पर इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित पीवीआर सिनेमाघर के लाइट प्वाइंट पर पुलिस ने एक बाइक चालक को नो एंट्री में प्रवेश से रोका तो उसने ट्रैफिक कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रैफिक कांस्टेबल की पहचान देविंदर कुमार के रूप में हुई है। जबकि उन्हें थप्पड़ मारने वाला रायपुर खुर्द निवासी राकेश कुमार है। वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। आरोपी के ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को थप्पड़ मारने की सूचना पर थाना इंडस्ट्रियल एरिया से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। फिर आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल से मारपीट व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।